फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur Flood Rescue: अचानक आई बाढ़ में फंसे 15 लोगों को सुरक्षित निकाला, प्रशासन का त्वरित रेस्क्यू

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से बड़ा हादसा टल गया। कोलर क्षेत्र में स्थित कटासन देवी मंदिर के समीप पानी का बहाव तेज होने से करीब 10 से 15 गुज्जर समुदाय के लोग बीच में फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू अभियान में होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के कारण किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। बचाव अभियान के दौरान अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की निगरानी की और स्थिति सामान्य होने तक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी। लगातार हो रही बारिश के चलते सिरमौर जिले के कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी, खड्डों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें