दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सिरमौर जिला के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस महारैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश में व्याप्त तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनएसयूआई सिरमौर का यह स्पष्ट संदेश है कि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मजबूती के लिए युवा हर संघर्ष के लिए तैयार है।