नाहन। इनरव्हील क्लब नाहन की ओर से शनिवार को वार्ड नंबर-13 में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। वार्ड नंबर 13 की पार्षद संजना कौर ने शिविर का उद्घाटन किया। इसमें 30 बालिकाओं को ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने इनरव्हील क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में अपना रोजगार भी स्थापित कर सकेंगी। प्रशिक्षिका प्रीत कौर प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटीशियन कोर्स से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण देंगी। इनरव्हील क्लब की प्रधान प्रिया शर्मा और एडिटर अलका गर्ग ने कहा कि क्लब समाज सेवा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज के विकास में योगदान दे सकें। इस अवसर पर क्लब की सदस्य संजना सैनी, रीता शर्मा, मोनिका गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इनरव्हील क्लब की एडिटर अलका गर्ग ने किया।