फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को हाटी समिति संगड़ाह ने नवाजा

हाटी समिति खंड संगड़ाह ने बोगधार में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता संगड़ाह खंड के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने की। समारोह में नीट 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इसमें मन्नत चौहान पुत्री सुरेश चौहान, अंकिता पुत्री वीरधन पुंडीर, वंशिका पुत्री रमेश कुमार, गोपाल पुत्री कान सिंह को स्मृति चिन्ह व आर्थिक सहयोग देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सिराज विधानसभा क्षेत्र में आई बाढ़ से एक परिवार को बचाने वाले देवामानल निवासी रोनित पुंडीर को भी सम्मानित किया गया। हाटी लीगल सेल के संयोजक रण सिंह चौहान ने सिरााज में आपदाग्रस्त लोगों के लिए हाटी समिति की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने व उच्च न्यायालय में चल रहे हाटी मुद्दे की जानकारी दी। कार्यक्रम में मनोज कमल, भगतराम वर्मा, रमेश वर्मा, जोगिंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें