फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: 15 दिसंबर तक करवा लें गेहूं व जौ की फसलों का बीमा

Krishan Singh Updated Fri, 05 Dec 2025 02:15 PM IST

सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025-26 के अंतर्गत 15 दिसंबर तक रबी मौसम में गेहूं और जौ की फसलों का बीमा किया जाएगा। इस योजना के तहत गेहूं की फसल के लिए 900 रुपये प्रति हेक्टेयर अथवा 72 रुपये प्रति बीघा और जौ की फसल के लिए 750 रुपये प्रति हेक्टेयर या 60 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम देना होगा। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक नाहन राजकुमार ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 60 हजार प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। उप निदेशक ने बताया कि गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा नेशनल फसल बीमा पोर्टल, बैंको के माध्यम से अथवा लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते हैं, इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, भूमि दस्तावेज, फसल प्रमाण पत्र साथ लगाना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें