फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले-चुने हुए प्रतिनिधियों को पक्ष में करने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही सरकार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनावों से संबंधित नियमों में किए गए संशोधनों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रभावित करने के उद्देश्य से चुनाव प्रक्रिया के बीच में ही नियम बदल रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषद, जिला परिषद और पंचायत चुनावों में विजयी होकर आए प्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस सरकार, उसके मंत्री और संगठन के नेता हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुसार एक बार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद उससे जुड़े नियमों में बदलाव नहीं किया जाता। इसके बावजूद सरकार ने चुनाव से संबंधित नियमों में संशोधन कर दिया है, जो गंभीर चिंता का विषय है। पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल, प्रदीप विज और राकेश गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें