सिरमौर जिला में चल रहे क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बैठक में मौजूद बीएमओ और खंड चिकित्सा अधिकारियों को विभाग की ओर से चलाए गए कार्यक्रमों को समय रहते पूरा करवाने के निर्देश दिए।