फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: 6 जनवरी को नाहन में संगम शिक्षा व्यवस्था पर होगा जिला स्तरीय सम्मेलन

Krishan Singh Updated Sat, 03 Jan 2026 04:03 PM IST

जिला मुख्यालय नाहन में 6 जनवरी को संगम शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। यह जानकारी जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर हिमेंद्र बाली ने शनिवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। हिमेंद्र बाली ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में संगम शिक्षा व्यवस्था को सक्रिय रूप से लागू किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ संवेदीकरण अभियान चला रहे हैं, ताकि नई शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें