यूं तो बरसात का मौसम काफी सुहावना व नई उमंग लेकर आता है, लेकिन सिरमौर जिले की बात करें तो पिछले कुछ सालों से यहां बरसात का मौसम लोगों को डराने लगा है। जिला बरसात के मौसम में कई बड़ी घटनाएं हर साल सामने आती हैं, जिससे जन मानस को काफी नुकसान होता है। साथ ही बरसात विकास पर भी ग्रहण लगाती है। आलम यह है कि एक साल के चार महीनों में ही बरसात का मौसम करोड़ों रुपयों के नुकसान होता है। इस बार बरसात के लिए प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करने को लेकर कमर कस ली गई है। जिला प्रशासन का सबसे अधिक फोकस उन स्थानों पर रहेगा जहां पिछले कुछ सालों से बरसात के चलते लगातार नुकसान हो रहा है। प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि ऐसे स्थानों को जल्द चिन्हित करें, जहां हर साल नुक्सान हो रहा है। इसके बाद यहां आगामी तैयारियां पूरी की जाएंगी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी दी।