फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में सालाना एसए-2 परीक्षाएं शुरू

Krishan Singh Updated Thu, 27 Nov 2025 11:50 AM IST

जिला सिरमौर के शीतकालीन स्कूलों में गुरुवार से एसए-2 परीक्षाओं का शुभारंभ हुआ। एसए-2 परीक्षाओं के साथ ही तीसरी, पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का भी शुभारंभ हुआ। पहले दिन छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्याथियों ने अपने-अपने विषय का पर्चा दिया। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के माध्यम से शीतकालीन अवकाश वाले जिले की 473 प्राथमिक और 208 माध्यमिक व उच्च पाठशालाओं में इन परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इस एसए-2 वार्षिक परीक्षा में पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के 11,129 बच्चे शामिल होंगे। इसके अलावा तीसरी, पांचवी और आठवीं कक्षाओं के भी बच्चे परीक्षा देंगे। इन कक्षाओं के प्रश्नपत्र सीधे धर्मशाला बोर्ड से स्कूलों को पहुंचे हैं। शेष पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षाओं के प्रश्नपत्र सम्रग शिक्षा शिमला की ओर से जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के माध्यम से स्कूलों को उपलब्ध करवाए गए हैं। जिला की रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक एकता शर्मा ने यह जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें