फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में 25 से 29 दिसंबर तक होगा शहीदी समागम कार्यक्रम

Krishan Singh Updated Wed, 24 Dec 2025 04:43 PM IST

साहिबजादा सेवक जत्था की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 से 29 दिसंबर तक गुरुद्वारा दशमेश आस्थान साहिब में शहीदी समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दशमेश गुरुद्वारा साहिब नाहन के ग्रंथी भाई जसवीर सिंह ने बताया कि यह समागम गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों की शहादत को समर्पित है। इसकी शुरूआत 25 दिसंबर को नगर कीर्तन के साथ होगी। नगर कीर्तन पांवटा साहिब निहालगढ़ से प्रारंभ होकर नाहन पहुंचेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। 26 दिसंबर को अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो 28 दिसंबर को संपन्न होगा। अखंड पाठ के समापन के बाद शब्द कीर्तन का आयोजन किया जाएगा और शहर में नगर कीर्तन भी निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साहिबजादा सेवक जत्था की ओर से शहीदी समागम का आयोजन वर्ष 2019 से लगातार हर साल किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें