श्रावण शिवरात्रि और चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार को ददाहू क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। भारी बारिश भी शिवभक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। सैकड़ों कांवड़ियों ने हरिद्वार, गोमुख, नीलकंठ और गंगोत्री से लाए पवित्र गंगाजल से शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के पहुंचने पर स्थानीय जलाल पुल पर बैंड-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद युवाओं की अलग-अलग टोलियां कांवड़ लेकर क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचीं। यहां महामृत्युंजय मंत्र के मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंगलवार को ददाहू क्षेत्र में भारी बारिश के बावजूद कांवड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। दूर-दराज के धार्मिक स्थलों से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। शिवालयों में महामृत्युंजय मंत्र के जाप और भोलेनाथ के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। युवाओं की विभिन्न टोलियों ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। कांवड़ियों के ददाहू पहुंचने पर जलाल पुल पर स्थानीय लोगों की ओर से बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कांवड़ियों ने शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। हरिद्वार, गोमुख, नीलकंठ और गंगोत्री से लाए गए गंगाजल को शिवलिंगों पर अर्पित किया गया। जलाभिषेक के दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा।