फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: रेणुकाजी में 200 करोड़ के विकास कार्यों का कांग्रेस का दावा, भाजपा नेताओं को मुकाबले की चुनौती

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को ददाहू में आयोजित प्रेस वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुकाजी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाएं पूरी की गई हैं और कई योजनाओं पर अभी भी काम जारी है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बड़े स्तर पर निवेश किया गया है। उनके अनुसार, सड़कों के रखरखाव और उन्नयन पर 85.61 करोड़ रुपये, पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर 43.32 करोड़ रुपये तथा बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और 203 नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने पर करीब 31 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। तपेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के बावजूद भाजपा नेता लगातार विधायक विनय कुमार को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं को अपने दावों पर भरोसा है तो वे जनता के बीच विकास के मुद्दे पर मुकाबला करें। कांग्रेस नेता ने कहा कि क्षेत्र में कई विभागों की विकास योजनाओं पर अभी भी कार्य प्रगति पर है और सरकार बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें