फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: 194.42 करोड़ की बिजली परियोजनाओं को लेकर डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस पर हमला

Ankesh Dogra Updated Tue, 14 Jul 2026 04:43 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिले में बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चल रही 194.42 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की वित्तपोषित योजनाओं का श्रेय कांग्रेस सरकार लेने का प्रयास कर रही है। नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में डॉ. बिंदल ने कहा कि जिले में बिजली ढांचे के आधुनिकीकरण का कार्य भारत सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह केंद्र सरकार की योजना है, जिसकी नोडल एजेंसी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) है और परियोजना के लिए वित्तीय सहायता भी केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में 86.75 करोड़ रुपये, पांवटा साहिब में 70.50 करोड़ रुपये और राजगढ़ क्षेत्र में 37.17 करोड़ रुपये की लागत से बिजली वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाया जा रहा है। उनके अनुसार इन कार्यों से जिले की बिजली व्यवस्था अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि परियोजना के तहत खैरी पावर हाउस को मोगीनंद ग्रिड से जोड़ने, अंधेरी पावर हाउस का इंटरकनेक्शन, नए विद्युत ढांचे का निर्माण तथा नाहन शहर को दो स्वतंत्र स्रोतों से निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कालाअंब, धौलाकुआं, नाहन, दोसड़का, धारटी और पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने इन परियोजनाओं का श्रेय राज्य सरकार को देने का प्रयास किया, जबकि वास्तविकता यह है कि पूरी योजना केंद्र सरकार की है। उनके अनुसार प्रदेश सरकार की भूमिका केवल बिजली बोर्ड के माध्यम से परियोजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित है। डॉ. बिंदल ने कहा कि जनता के सामने सही तथ्य रखे जाने चाहिए और केंद्र सरकार के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें