फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप ठाकुर बोले- डॉ. राजीव बिंदल की मेहनत का परिणाम अब आया सामने

Krishan Singh Updated Mon, 15 Dec 2025 04:24 PM IST

डॉ. राजीव बिंदल ने अपने कार्यकाल के दौरान सड़कों के निर्माण के लिए एफसीए की स्वीकृति के लिए जो प्रयास किए थे, उसके परिणाम अब सामने आए हैं। उनकी मेहनत के बदौलत लंबे समय से लंबित सैनवाला-झामेरिया-बोगड़िया-जमनवाला-चरूवाला-कोटला लिंक रोड (11.5 किलोमीटर) को भारत सरकार की ओर से एफसीए के तहत वन मंजूरी प्रदान की है। इसका सीधा श्रेय डॉ. राजीव बिंदल को जाता है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान यह बात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कही। प्रताप ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा नाहन बाईपास रोड़ से जो बिरोजा फैक्टरी से सब्जी मंडी तक निकलना है, उसके लिए भी सभी जाबल का बाग और शहर के लोग बधाई के पात्र हैं। डॉ. बिंदल के प्रयासों से इसकी राशि भी विभागों के पास पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि बर्मा पापडी-माजरी मार्ग भी स्वीकृति भी विभागों को मिल चुकी है। इन सभी मार्गों को मिली स्वीकृति का श्रेय सीधे डॉ. राजीव बिंदल के उन प्रयासों को जाता है, जो उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किये। डॉ. बिंदल ने अपने समय में इनकी डीपीआर और एफसीए की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इसका श्रेय लेकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जो गलत है, इन कार्यों में वर्तमान कांग्रेसी विधायक का कोई रोल ही नहीं है। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, नाहन धारटी मंडल के अध्यक्ष संजय पुंडीर, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें