फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरमौर में ईद-उल-अजहा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा की नमाज

जिला सिरमौर में ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने ईदगाह ग्राउंड में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। जामा मस्जिद नाहन के मौलाना अब्दुल रऊफ ने बताया कि ईद उल आजाह का पर्व पूरे देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने नमाज अदा कर देश की अमन शांति तरक्की के लिए दुआ मांगी। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने भी इस दौरान विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने ईद उल अजहा पर सभी को भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि आज देश भर में ईद उल अजहा मुस्लिम समुदाय के लोग के साथ मना रहे है। उन्होंने कहा कि समुदाय के लोगों द्वारा यह दिन देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं और देश में अमन शांति और भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें