फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paonta Sahib Yamuna Alert: यमुना घाट पर 10 गोताखोर तैनात, बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट

मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और जटोंन बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए पांवटा साहिब प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यमुना घाट पर 10 सदस्यीय स्थानीय गोताखोर एवं रेस्क्यू टीम तैनात कर दी है। प्रशासन ने यमुना नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल के निर्देश पर गोताखोरों और बचाव दल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। तैनात गोताखोरों में लक्ष्य, अभिमन्यु, शिवा सिंह, राजकुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। गोताखोर नदी के घाटों पर लोगों को जलस्तर अधिक होने के कारण सतर्क रहने और नदी के समीप नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही नदी किनारे सेल्फी और फोटो खींचने वालों को भी दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों के नदी के आसपास जाने पर प्रतिबंध लगाया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि बारिश के मौसम में उफनती नदी में उतरने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें