फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: एनएसयूआई का प्रदर्शन, कथित लाठीचार्ज और परीक्षा धांधली के विरोध में पीएम का फूंका पुतला

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की पांवटा साहिब इकाई ने दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, परीक्षाओं में कथित धांधली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी आवाज उठाता रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय एनएसयूआई छात्र इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया और प्रदर्शन को समर्थन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें