फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तमवाला में 5.8 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

सिरमौर पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की एसआईयू टीम ने उपमंडल नाहन के तहत आने वाले उत्तमवाला गांव में एक घर में दबिश देकर 5.8 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर उत्तम वाला गांव में एक घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी हितेश के कब्जे से 5.8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें