चैत्र नवरात्र के अष्टमी पर ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में शनिवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। पिछले सात नवरात्रों की तुलना में इस नवरात्रे पर श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे ज्यादा रही है। बताया गया कि शनिवार को सुबह छह बजे से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए जुटने शुरू हो गए थे। कालीस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार मंदिर से लेकर नया बाजार तक लगी हुई थी। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध रूप में खड़े होकर माता के दर्शन किए।