जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन वार्ड नंबर 11, 12 व 13 से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में तीनों वार्डों से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि वार्ड नंबर 11 बनकला से अंकिता शर्मा, निलमा थापा व भारती देवी, वार्ड नंबर 12 त्रिलोकपुर से अराधना व प्रोमिला देवी, वार्ड नंबर 13 ददाहू से उमा रानी, कमलेश कुमारी व शिवानी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि बनकला व त्रिलोकपुर की मतगणना नाहन में 31 मई को होगी जबकि ददाहू की मतगणना कुब्जा पवेलियन में होगी।