फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नासिर यूसुफजई के तीसरे गजल संग्रह धूप का सफर का लोकार्पण

नाहन के निजी रेस्तरां में प्रदेश के जाने-माने गजलकार नाहन निवासी नासिर यूसुफजई के तीसरे गजल संग्रह धूप का सफर का लोकार्पण समारोह हुआ। इसमें कला प्रेमी पूर्व विधायक और हिमफैड व प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी विशिष्ट अतिथि रही। कंवर अजय बहादुर सिंह ने गजल संग्रह का लोकार्पण कर पहली प्रति चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू को प्रदान की। उन्होंने कहा कि नासिर यूसुफजई प्रदेश के जाने माने लेखक हैं, इनकी बहुत अच्छी पुस्तकें निकली हैं, जिसे मैने खुद भी पढ़ा है। यह गौरव का विषय है कि इनके जैसा कलाकार नाहन से है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इनकी अभिव्यक्ति विभिन्न पुस्तकों के माध्यम से पाठकों के बीच पहुंचेगी। गौरतलब रहे कि नासिर का पहला गजल संग्रह इब्तिदा.., का पहला संस्करण मार्च 2014 में निकला था। इसका लोकार्पण विश्व ख्याति प्राप्त गजल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन ने किया था। इसके दो और संस्कारण निकल चुके हैं। इसके बाद 2015 में महिया संग्रह इश्क इबादत है.., 2023 में दूसरा गजल संग्रह तुम याद आये.., प्रकाशित हुआ। अब तीसरे गजल संग्रह धूप का सफर पाठकों के लिए सामने आया है। इसके अलावा कब याद न वो आये.., माहिया संग्रह प्रकाशनाधीन है जो बहुत जल्द पाठकों के बीच होगा। लोकार्पण समारोह में जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, शायर दीपराज विश्वास, जावेद उल्फत, साहित्यकार प्रभात कुमार व पंकज तन्हा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें