यूको आरसेटी नाहन की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई-कटाई और परिधान डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं, विशेषकर बीपीएल परिवारों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कुशल बनाना है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क है, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैंक की ओर से भोजन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। शिविर के दौरान बुधवार को महिलाओं को आधुनिक तकनीक से सिलाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। यूकोआरसेटी की निदेशक मंजीत ने 31 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में 33 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।