फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में सुबह मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, आधे घंटे बाद भी जारी रिमझिम बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश ने कुछ ही देर में शहर का जनजीवन प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण कई गलियों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। 'गलियों का शहर' कहे जाने वाले नाहन में जल निकासी की सीमित व्यवस्था के चलते बारिश का पानी सड़कों और ढलान वाले रास्तों पर बहने लगा। सुबह कार्यालय और अन्य कार्यों के लिए निकले लोगों को पानी से लबालब रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों के जूते तक भीग गए और दैनिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश होने के बाद वर्षा की तीव्रता कम हुई, लेकिन रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान में अब भी घने बादल छाए हुए हैं और नाहन शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें