जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन से तीन दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए गुरुवार को रवाना किया गया। जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता ने इन बच्चों को नाहन से शिमला के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि तीन दिन का यह शैक्षणिक भ्रमण रहेगा। बच्चे शिमला, चंडीगढ़ और अमृतसर जाएंगे। इस मौके पर डाइट का स्टॉफ भी मौजूद रहे।