नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राओं ने आस्था स्पेशल स्कूल नाहन का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल के चुनौतीपूर्ण विशेष बच्चों के साथ अपना दिन बिताया और उनकी दिनचर्या जानने का प्रयास किया। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें चुनौतीपूर्ण बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर नृत्य करके अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। रोहित थापा ने बाडीगार्ड गीत पर नृत्य से समां बांधा। हर्षिता भट्टी ने उसने हर बात मुझे कही इशारे से.., और मैं जट यमला पगला दीवाना.., गीत पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। साकिब ने मेरा सिरमौरा बड़ा प्यारा की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष, मोनिका शर्मा, शिक्षक किरण तोमर आदि मौजूद रहीं।