फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: स्कूल परिसर में चला पौधरोपण अभियान, युवाओं ने लगाए 50 पौधे

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश के साथ क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्गल करियर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन कौशल ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। इसके बाद उम्मीद संस्था की पांवटा शाखा की समन्वयक शहाना आतिश के नेतृत्व में युवाओं ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया। इस अभियान में शहाना आतिश, निशा, दिव्या, सानिया, परनीत, सरबजीत, अरमान, उस्मान, अर्शप्रीत, मुस्तफा और भुवनेश्वर सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें