फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: रानीताल पार्क में मेगा पौधरोपण और स्वच्छता अभियान शुरू, उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाहन के रानीताल पार्क में मेगा पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने पौधा लगाकर किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अभियान की शुरुआत कमांडेंट होमगार्ड टी.आर. वर्मा और कर्नल जे.एस. चौहान के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों द्वारा रानीताल पार्क में सफाई अभियान चलाकर की गई। इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रशासन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन, इनरव्हील क्लब, एनसीसी कैडेट और होमगार्ड जवानों ने मिलकर रानीताल पार्क में तीन दर्जन से अधिक पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव नवनीत गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें