फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: रानीताल पार्क में गिरा विशालकाय सफेदे का पेड़, HT लाइन टूटी; घंटों अंधेरे में डूबा इलाका

जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक रानीताल पार्क में सोमवार को एक विशालकाय सफेदे का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ सीधे बिजली की हाई टेंशन (एचटी) लाइन पर जा गिरा, जिससे जोरदार धमाका हुआ और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय पार्क में कोई राहगीर या सैलानी मौजूद नहीं था। यदि उस समय लोग वहां होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। पेड़ गिरने से हाई टेंशन लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र कई घंटों तक अंधेरे में डूबा रहा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। विद्युत कर्मचारियों ने करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की। वहीं प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से पार्क में गिरे पेड़ को हटाने और मलबा साफ करने का कार्य भी जारी रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में पुराने और विशाल पेड़ों की नियमित जांच और छंटाई की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें