फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: घोंसलों से गिरे पक्षियों के बच्चों को बचाने का लिया संकल्प, बच्चों ने शुरू की जागरूकता मुहिम

ब्रीडिंग सीजन के दौरान घोंसलों से गिरने वाले पक्षियों के बच्चों को बचाने और उनकी देखभाल के उद्देश्य से नाहन के रानीताल में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न स्कूलों से जुड़े पैंथर्स क्लब के 12 युवा सदस्यों ने भाग लेकर पक्षी संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। बैठक में बच्चों ने इस बात पर चर्चा की कि यदि किसी पक्षी का बच्चा घोंसले से गिर जाए या कोई पक्षी घायल अवस्था में मिले तो उसे सुरक्षित तरीके से कैसे बचाया जाए और उसके उड़ने योग्य होने तक उसकी देखभाल कैसे की जाए। कार्यक्रम में अलीजा अंसारी, अलीशा अंसारी, अलीना अंसारी, देवांशी पाठे, ईशानवी तोमर, आर्या गुप्ता, अथर्व कौशल, अमय गुप्ता, मोहम्मद अयान, मनस्वी और स्वास्तिका वर्मा सहित अन्य युवा सदस्य शामिल रहे। बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि यदि उन्हें कहीं भी घोंसले से गिरा हुआ पक्षी का बच्चा या घायल पक्षी मिलेगा तो वे उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसकी देखभाल करेंगे और उसके उड़ने योग्य होने तक संरक्षण देंगे। सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि यदि किसी नागरिक को ऐसा कोई पक्षी मिलता है तो पैंथर्स क्लब उसकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। क्लब का उद्देश्य लोगों में पक्षी संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें