यूको आरसेटी सिरमौर ने सर्तकता जागरुकता को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी साझा जिम्मेदारी, शपथ व नारा लेखन स्पर्धा का आयोजन किया। आईटीआई नाहन और परशुराम आईटीआई में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में एलडीएम सनोज सिंह व यूको आरसेटी की निदेशक मंजीत ने प्रशिक्षुओं को हमारी साझा जिम्मेदारी.., शपथ दिलाई। उनसे सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही की सामूहिक भावना को बढ़ाने का आह्वान किया। निदेशक मंजीत ने कहा कि सभी को भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सर्तकता जागरुकता सप्ताह सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन यानी 31 अक्तूबर के सप्ताह में सप्ताह में मनाया जाता है। इस अवसर पर आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली, मनीषा व स्टॉफ, परशुराम आईटीआई से देवेंद्र, डिंपल व स्टॉफ मौजूद रहा।