फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Jul 2026 01:27 PM IST

जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत प्रदान की। सोमवार सुबह तक जहां आसमान साफ था और तेज धूप निकल रही थी, वहीं दोपहर करीब 12:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर काफी देर तक जारी रहा, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और वातावरण ठंडा हो गया। बारिश शुरू होते ही शहर में लोगों को अचानक भीगने से बचने के लिए दुकानों के शेड, तिरपाल और अन्य सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ा। पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को भी कई स्थानों पर रुकना पड़ा। बारिश के कारण बाजारों में कुछ समय के लिए रौनक कम हो गई, लेकिन मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। नाहन के साथ-साथ सिरमौर जिले के ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बारिश की सूचना है। इस बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर खेतों में खड़ी फसलों को भी लाभ पहुंचने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से कृषि कार्यों को गति मिलेगी और फसलों की बढ़वार में सुधार होगा। हालांकि मौसम विभाग ने मानसून की सक्रियता को देखते हुए प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना जताई है। इसके चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहावना हुआ है, वहीं सतर्कता बरतना भी जरूरी बताया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें