फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: नाहन से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

जिला मुख्यालय नाहन से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को रवाना हुआ। ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति नाहन के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक यात्रा 12 जुलाई तक चलेगी। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर नाहन से किया गया। समिति के अनुसार श्रद्धालु त्रिलोकपुर होते हुए अमरनाथ के बालटाल मार्ग पहुंचेंगे और बाबा बर्फानी के पावन दर्शन करेंगे। इसके बाद यात्रियों का दल श्रीनगर, खीर भवानी, शंकराचार्य मंदिर, मां वैष्णो देवी और शिवखोड़ी के दर्शन कर पुनः नाहन लौटेगा। पहले जत्थे में 45 श्रद्धालु शामिल हैं, जो श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें