सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने लोगों को पोषण पर जागरूक करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन कार्यालय की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नई शिक्षा नीति के अतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ईशाक मोहम्मद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने और लोगों को पोषण पर जागरूक करना इसका मकसद है।