फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में सूखे और खतरनाक पेड़ों की होगी लॉपिंग, नगर परिषद करेगी विशेष सर्वे

रानीताल क्षेत्र में विशालकाय पेड़ गिरने की घटना के बाद नगर परिषद नाहन अलर्ट मोड में आ गई है। शहर में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सूखे, जर्जर और झुके हुए पेड़ों की पहचान कर उनकी लॉपिंग (टहनियों की छंटाई) करवाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद पूरे शहर में विशेष सर्वे अभियान शुरू करने जा रही है। सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने रानीताल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिषद के फील्ड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपमा धीमान ने कहा कि मानसून और तेज हवाओं के दौरान पुराने और कमजोर पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी संभावित हादसे से बचने के लिए शहर के रिहायशी इलाकों, मुख्य सड़कों और बिजली की लाइनों के ऊपर झुके हुए पेड़ों की पहचान कर समय रहते उनकी लॉपिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में मौजूद सूखे और मृत पेड़ों की भी सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इन पेड़ों को हटाने या सुरक्षित बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके। नगर परिषद का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जोखिम वाले पेड़ों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें