फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राम मंदिर चंदा विवाद पर कांग्रेस की पदयात्रा, श्री जगन्नाथ मंदिर में भजन-कीर्तन

Ankesh Dogra Updated Tue, 14 Jul 2026 01:40 PM IST

राम जन्मभूमि चंदे में कथित गड़बड़ी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने मंगलवार को नाहन में पदयात्रा निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से शांतिपूर्ण मार्च शुरू किया, जो चौगान, दिल्ली गेट और प्रेम बाजार से होते हुए भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने भगवान के दर्शन किए और भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा तथा राम स्तुति का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना और संबंधित मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे। पदयात्रा में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें