फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: नाहन-शिमला मार्ग पर देर रात ढांग में गिरी कार, छह लोग थे सवार; दो गंभीर घायल

जिला मुख्यालय नाहन में देर रात नाहन-शिमला मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढांग में जा गिरी। हादसा आदर्श केंद्रीय कारागार के पास हुआ। कार में छह लोग सवार थे। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार जमटा की ओर से नाहन की तरफ आ रहे थे। आदर्श केंद्रीय कारागार के नजदीक पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे ढांग में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घायल दो लोगों को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन चालक ने नियंत्रण किस वजह से खोया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें