फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरकेएमवी शिमला को 5 अंकों से मात देकर एमएलएसएम सुंदरनगर बना विजेता

अंकेश डोगरा Updated Wed, 27 Nov 2024 04:08 PM IST

ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में आयोजित की जा रही अंतरमहाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने की। प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मुकाबला जीसी जोगिद्रनगर व एमएलएसएम सुंदरनगर के बीच खेला गया। जिसमें एमएलएसएम सुंदरनगर ने कड़े मुकाबले में जोगिंद्रनगर को मात देकर फाईनल में जगह बनाई। इसके बाद आरकेएमवी शिमला ने जीसी हमीरपुर को हराकर फाईनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला एमएलएसएम सुंदरनगर व आरकेएमवी शिमला के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन एमएलएसएम सुंदरनगर ने आरकेएमवी शिमला को 5 अंकों से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने विजेता टीमों को ट्राफी व पदक से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशे, मोबाईल व टीवी का चलन बढ़ रहा है, ऐसे में खेलों का महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने युवापीढ़ी से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें