फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधायक लोकेंद्र कुमार बोले- जल्द तिथि तय नहीं हुई तो बैठेंगे धरने पर

Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 02:39 PM IST

उपायुक्त कुल्लू शाम पांच बजे तक पंचायत समिति निरमंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव की तिथि को फाइनल नहीं करवाते तो वह उपायुक्त कार्यालय में सभी बीडीसी सदस्यों व जिला भाजपा के पदाधिकारी के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। यह बात शनिवार को आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने ढालपुर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर कही। उन्होंने कहा कि वह तीन दिन पहले भी बीडीसी निरमंड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर उपायुक्त से मिले थे,लेकिन तीन दिन तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन को कहा कि जल्द से जल्द पंचायत समिति निरमंड के साथ जिला परिषद कुल्लू के भी चुनाव को करवाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें