डायनामिक युवा मंडल की ओर से पांचवां सिरमौर क्रिकेट क्लब कप रविवार को नाहन के चौगान मैदान में शुरू हुआ। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने किया। इस दौरान विधायक ने नशे के खिलाफ मुहिम में युवाओं से भागीदारी की अपील की। उन्होंने खासकर चिट्टा तस्करों की पुलिस या फिर उन्हें सूचना देने का बात कही। सरकार नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जो नशा तस्करों की सहायता करेगा, वह हमारा दुश्मन होगा।