फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी बोले- श्रेय की राजनीति छोड़ विकास की बात करे भाजपा

आरडीएसएस को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच श्रेय की राजनीति तेज हो गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डाॅ. राजीव बिंदल की ओर से हाल ही में की गई प्रेस वार्ता के बाद अब नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि विकास कार्यों पर राजनीति करने के बजाय जनता के हितों की बात होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आरडीएसएस किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय योजना है, जिसमें हिमाचल प्रदेश को उसका अधिकार मिला है। बुधवार को जारी प्रेस बयान में विधायक सोलंकी ने डाॅ. राजीव बिंदल का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए प्रेस वार्ता के आंकड़ों और श्रेय लेने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ नेता विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से उनका पूरा ध्यान केवल विकास कार्यों को गति देने और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रहा है, न कि राजनीतिक लाभ लेने पर।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें