फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मिश्रवाला पंचायत प्रधान के खिलाफ DC सिरमौर को शिकायत, पति पर कार्यों में दखल का आरोप

सिरमौर जिले की मिश्रवाला पंचायत में पंचायत कार्यों को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत उपप्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला पंचायत प्रधान के पति पंचायत के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जबकि पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप करने का उन्हें कोई आधिकारिक अधिकार नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पंचायत के फैसलों और कार्यों को लेकर अनावश्यक दखल दिया जा रहा है। पंचायत उपप्रधान अख्तर अली के नेतृत्व में ग्रामीण उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिले और उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत कार्यों का विरोध करने वाले लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी जा रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई जरूरी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें