फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन के गुरुद्वारा में कीर्तन समागम आयोजित

ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश आस्थान साहिब नाहन में गुरु गोबिन्द सिंह महाराज जी की परिवार एवं चार साहिबजादों की लसानी शहादत को समर्पित विशाल गुरमत एवं कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। साहिबजादा सेवक जत्था द्वारा आयोजित शहीदी सप्ताह के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिसमें सैकड़ो की संख्या में संगते गुरुद्वारा परिसर में नतमस्तक होने पहुंच रही हैं। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यहां आयोजित बीते तीन दिनों से अखंड पाठ साहिब की शनिवार प्रात: समाप्ति हुई। इसके पश्चात गुरुद्वारा परिसर में विशाल कीर्तन समागम आयोजित हुआ। जिसमें बाहरी राज्यों से पहुंची पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान संगतों के लिए विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इन दिनों में गुरु गोबिन्द सिंह महाराज जी ने अपने पूरे परिवार की देश व धर्म की रक्षा करते हुए शहादत दी थी इन धार्मिक कार्यक्रमों से सांगते शहीदों को नमन करने पहुंच रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें