फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: कारगिल के अमर वीरों को नमन, डॉ. राजीव बिंदल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने माजरा स्थित शहीद स्मारक पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बिंदल ने कारगिल विजय दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके दृढ़, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व, राजनीतिक इच्छाशक्ति और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य ने विश्व पटल पर भारत की शक्ति और संकल्प का परिचय कराया। इस अवसर पर शहीद राजेश कुमार वर्मा की पत्नी राखी वर्मा को सम्मानित कर उनके परिवार के बलिदान को नमन किया गया। इसके उपरांत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. बिंदल ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। बिंदल ने बताया कि भाजपा ने प्रदेशभर में अगस्त माह तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के करीब आठ हजार पोलिंग बूथों पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता लगभग 25 पौधे रोपित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का जनआंदोलन है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें