प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त को जारी करने के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों ने प्रधानमंत्री के बनारस में किए जा रहे संबोधन को लाइव सुना। किसानों को भारत सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ किसान वैज्ञानिक परिचर्चा भी आयोजित की गई। किसानों की विभिन्न कृषि संबंधित समस्याओं के निदान के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक डॉ. राजकुमार, आत्मा परियोजना के निदेशक डॉ. साहब सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शिवाली धीमान, डॉ. हर्षिता सूद, संगीता अत्रि तथा कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।