स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को सवाईकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी के टीके लगाए गए। इस दौरान जिले में चयनित 19 स्थानों पर किशोरियों का टीकाकरण किया। मेडिकल कॉलेज नाहन के एमसीएच सेंटर में बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल की मौजूदगी में टीकाकरण किया गया। वहीं किशोरियों को जागरूक भी किया गया। गौरतलब है कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर प्रदेश में 29 मार्च से टीकाकरण अभियान चलाया गया है।