फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSCB Alert: आज शाम 5 बजे से बंद रहेंगी ATM, UPI और नेट बैंकिंग सेवाएं, 22 जुलाई सुबह तक रहेगा असर

Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Jul 2026 11:48 AM IST

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बैंक अपनी कोर बैंकिंग प्रणाली के उन्नयन के चलते 17 जुलाई की शाम 5 बजे से 22 जुलाई की सुबह 10 बजे तक अधिकांश बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखेगा। बैंक के निदेशक भरत भूषण मोहिल ने बताया कि इस अवधि के दौरान बैंक अपनी मौजूदा कोर बैंकिंग प्रणाली को फिनैकल (Finacle) कोर बैंकिंग सॉल्यूशन पर माइग्रेट करेगा। यह कार्य नाबार्ड अम्ब्रेला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ग्राहकों को अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। माइग्रेशन अवधि के दौरान एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस, रुपे डेबिट कार्ड, एईपीएस और सीबीएस आधारित अधिकांश बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। बैंक ने ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से भी इसकी जानकारी देना शुरू कर दिया है। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने सभी जरूरी वित्तीय लेनदेन और भुगतान पूरे कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैंक का कहना है कि यह तकनीकी अपग्रेड भविष्य में बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव और अधिक सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें