फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: रेड अलर्ट के बीच नाहन में बारिश का कहर, सड़कों पर बहा पानी; जनजीवन प्रभावित

Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 01:05 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मौसम ने सोमवार को अपना रौद्र रूप दिखाया। जिला मुख्यालय नाहन में सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग की ओर से सिरमौर जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर तक तेज हो गया। लगातार बारिश के कारण नाहन शहर के मुख्य बाजार और हिंदू आश्रम मार्ग पर पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़कें और गलियां नालों की तरह बहती नजर आईं। तेज बारिश के चलते राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार से गुजर रहे लोग पानी के बीच चलने को मजबूर दिखे। बारिश इतनी तेज थी कि छाते भी लोगों को पूरी तरह राहत नहीं दे सके। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में हालात और खराब हो गए। जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण कुछ स्थानों पर घरों के बाहर भी पानी जमा हो गया। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान प्रशासन से बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग उठाई। लगातार खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एहतियात के तौर पर जिले के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें