फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हर्षवर्धन चौहान बोले- अनावश्यक संस्थान खोलने की जगह मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता

उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखांडो में 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बांदली ढाडस के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हर्षवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में स्कूलों को शिक्षा का मंदिर बताते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों का पूर्ण व्यक्तित्व निखर कर आता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली कक्षा से इंग्लिश भाषा लगाने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों का इंग्लिश भाषा से बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए एक दिन की मेहनत नहीं बल्कि कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है । उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि उन्हें जीवन में आगे बढ़ना है तो अपने आप को नशे की बुराई से दूर रखना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से न केवल शारीरिक व मानसिक बल्कि व्यक्तित्व का भी पतन होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्य का होना बहुत जरूरी है और इसके लिए विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का तथा बड़े बुजुर्गों का आदर सत्कार करने की भावना को अपने आप में जागृत करने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें