फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एचआरटीसी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नाहन में बांटा हलवा

अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Oct 2024 04:36 PM IST

हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को बस अड्डा नाहन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान यहां ढोल नगडों की थाप पर लोगों को हलवा बांटकर बधाई दी गई। नाहन यूनिट के पदाधिकारी नासिर आदि ने बताया कि एचआरटीसी हिमाचल प्रदेश में 50 साल का कार्यकाल पूरा कर रहा है। इन 50 सालों में एचआरटीसी ने हिमाचल समेत देश के अन्य राज्यों समेत दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को बेहद सस्ती व सुविधाजनक यात्राएं उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के चालक परिचालकों का मधुबनी स्वभाव लोगों को भाता है और हिमाचल ही नहीं अन्य राज्य के लोग भी एचआरटीसी में सफर करना बेहद पसंद करते हैं। जिसके चलते यहां एचआरटीसी ने 50 साल पूरे होने पर नाहन बस अड्डा में हलवा बांट कर जश्न मनाया। इस अवसर पर निगम के चालक व परिचालक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें